श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम - भजन (Shyam Teri Bansi Pukare Radha Naam)

Shyam Teri Bansi Pukare Radha Naam

श्याम तेरी बंसी... पुकारे... राधा नाम...
श्याम तेरी... बंसी पुकारे... राधा नाम।
लोग करे मीरा को यूँ ही बदनाम॥

श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम,
श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम,
लोग करे मीरा को यूँ ही बदनाम,
लोग करे मीरा को यूँ ही बदनाम॥

सांवरे की बंसी को बजने से काम,
सांवरे की बंसी को बजने से काम।
राधा का भी श्याम वो तो मीरा का भी श्याम,
राधा का भी श्याम वो तो मीरा का भी श्याम॥

***

ओ... जमुना की लहरे बंसीबट की छैया,
किसका नहीं है कहो कृष्ण कन्हैया।
जमुना की लहरे बंसीबट की छैया,
किसका नहीं है कहो कृष्ण कन्हैया॥

श्याम का दीवाना तो सारे बृज धाम,
श्याम का दीवाना तो सारे बृज धाम।
लोग करे मीरा को यूँ ही बदनाम॥

सांवरे की बंसी को बजने से काम,
सांवरे की बंसी को बजने से काम।
राधा का भी श्याम वो तो मीरा का भी श्याम,
राधा का भी श्याम वो तो मीरा का भी श्याम॥

***

ओ...  कौन जाने बंसुरिया किसको बुलाए,
जिसके मन भाए वो उसी के गुण गाए।
कौन जाने बंसुरिया किसको बुलाए,
जिसके मन भाए वो उसी के गुण गाए।

कौन नहीं, कौन नहीं बंसी की धुन का गुलाम,
राधा का भी श्याम वो तो मीरा का भी श्याम॥

श्याम तेरी बंसी... पुकारे... राधा नाम...
श्याम तेरी बंसी,
कन्हैया तेरी बंसी, पुकारे राधा नाम,
लोग करे मीरा को यूँ ही बदनाम॥

श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम - भजन के अन्य वीडियो

Shyam Teri Bansi Pukare - Classic Devotional Hindi Song
Shyam Teri Bansi Pukare from Geet Gaata Chal (1975) by Nanuram & Gauri Kavi
Next Post Previous Post
Comments 💬
WhatsApp Channel  Join Now
Telegram Channel  Join Now