चालीसा (Chalisa)

चालीसा, चालीस छंदों (दोहा, सोरठा, श्लोक व चौपाई) से बना एक भजन या प्रार्थना होती है। जिसमें उन देवी, देवता का महात्म्य (प्रशंसा) और प्रार्थना (विनती) का वर्णन होता है। जिनके पाठ से उन्हें प्रसन्न करके कृपा दृष्टि प्राप्त की जा सकती है।
सनातन धर्म, जैन और सिख धर्म में चालीसा मुख्य रूप से प्रचलित हैं, जिनका पाठ पूजा, व्रत और त्योहारों में विशेष रूप से किया जाता है। कुछ भक्तजन अपने इष्ट की विशेष कृपा प्राप्ति के लिए नियमित चालीसा का भी पाठ करते हैं। चालीसाओं में सर्वाधिक प्रसिद्धि "हनुमान चालीसा" की है, प्रतिदिन लाखों की संख्या में भक्तजन इसका पाठ करते है।