तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है - माता गीत (Tu Kitni Achhi Hai Tu Kitni Bholi Hai Lyrics)

tu kitni acchi hai tu kitni bholi hai song lyrics

तू कितनी अच्छी है,
तू कितनी भोली है,
प्यारी प्यारी है,
ओ माँ, ओ माँ,
ओ माँ, ओ माँ।

ये जो दुनिया है,
ये वन है कांटो का,
तू फुलवारी है,
ओ माँ, ओ माँ,
ओ माँ, ओ माँ॥

दुखन लागी हैं माँ तेरी अँखियाँ,
दुखन लागी हैं माँ तेरी अँखियाँ,
मेरे लिए जागी है तू, सारी सारी रतियाँ।
मेरी निदिया पे, अपनी निदिया भी तूने वारी है,
ओ माँ, ओ माँ,
ओ माँ, ओ माँ॥

तू कितनी अच्छी है,
तू कितनी भोली है,
प्यारी प्यारी है,
ओ माँ, ओ माँ,
ओ माँ, ओ माँ।

अपना नहीं तुझे सुख दुःख कोई,
अपना नहीं तुझे सुख दुःख कोई,
मैं मुस्काया, तू मुस्काई, मैं रोया तू रोई।
मेरे हंसने पे, मेरे रोने पे, तू बलिहारी है,
ओ माँ, ओ माँ,
ओ माँ, ओ माँ॥

तू कितनी अच्छी है,
तू कितनी भोली है,
प्यारी प्यारी है,
ओ माँ, ओ माँ,
ओ माँ, ओ माँ।

माँ बच्चों की जां होती है,
वो होते हैं किस्मत वाले,
जिनकी माँ होती है।
कितनी सुन्दर है, कितनी शीतल है,
न्यारी नयारी है,
ओ माँ, ओ माँ,
ओ माँ, ओ माँ॥

तू कितनी अच्छी है,
तू कितनी भोली है,
प्यारी प्यारी है,
ओ माँ, ओ माँ,
ओ माँ, ओ माँ।

Next Post Previous Post
Comments 💬
WhatsApp Channel  Join Now
Telegram Channel  Join Now