गौ माता की आरती: आरती श्री गैय्या मैंय्या की (Shri Gau Mata Ki Aarti- Aarti Shri Gaiyya Maiyya Ki)
यह गौ माता की आरती मुख्यतः गोवत्स द्वादशी, गोपाष्टमी, गोवर्धन पूजा, और प्रत्येक सोमवार या अमावस्या के दिन श्रद्धा के साथ की जाती है।
श्री गौमता जी की आरती
आरती श्री गैय्या मैंय्या की,
आरती हरनि विश्व धैय्या की॥
अर्थकाम सद्धर्म प्रदायिनि,
अविचल अमल मुक्तिपददायिनि।
सुर मानव
सौभाग्य विधायिनि,
प्यारी पूज्य नंद छैय्या की॥
आरती श्री गैय्या मैंय्या की,
आरती हरनि विश्व धैय्या की॥
अख़िल विश्व प्रतिपालिनी माता,
मधुर अमिय दुग्धान्न प्रदाता।
रोग शोक
संकट परित्राता,
भवसागर हित दृढ़ नैय्या की॥
आरती श्री गैय्या मैंय्या की,
आरती हरनि विश्व धैय्या की॥
आयु ओज आरोग्य विकाशिनि,
दुख दैन्य दारिद्रय विनाशिनि।
सुष्मा सौख्य
समृद्धि प्रकाशिनि,
विमल विवेक बुद्धि दैय्या की॥
आरती श्री गैय्या मैंय्या की,
आरती हरनि विश्व धैय्या की ॥
सेवक जो चाहे दुखदाई,
सम पय सुधा पियावति माई।
शत्रु मित्र सबको
दुखदायी,
स्नेह स्वभाव विश्व जैय्या की॥
आरती श्री गैय्या मैंय्या की,
आरती हरनि विश्व धैय्या की॥
Gaumata Aarti Images
Gau Mata Aarti HD Image in Hindi
Full Gau Mata Ki Aarti Lyrics in Hindi HD Image Download












