तेरे दरवाजे पे एक अर्जी छोड़ी है - भजन (Tere Darwaze Pe Ek Arzi Chhodi Hai Lyrics)

तेरे दरवाजे पे एक अर्जी छोड़ी है - भजन (Tere Darwaze Pe Ek Arzi Chhodi Hai Lyrics)

तेरे दरवाजे पे,
एक अर्जी छोड़ी है,
पढ़ लेना ओ बाबा,
ये बहुत जरूरी है।।

दर्शन को तेरे आया,
खुद को भुलाया,
पड़ा था जो मेरे मन में,
कह भी ना पाया,
टूटी फूटी वाणी,
लग सकती अधूरी है,
पढ़ लेना ओ बाबा,
ये बहुत जरूरी है।।

अकेले में पढ़ना बाबा,
जग ना हंसाना,
नादान की लज्जा को,
प्रेम से निभाना,
‘पंछी’ की तू हरदम,
समझे मजबूरी है,
पढ़ लेना ओ बाबा,
ये बहुत जरूरी है।।

तेरे दरवाजे पे,
एक अर्जी छोड़ी है,
पढ़ लेना ओ बाबा,
ये बहुत जरूरी है।।

Next Post Previous Post
Comments 💬
WhatsApp Channel  Join Now
Telegram Channel  Join Now