सब कुछ बदल दे बाबा तकदीर ना बदलना - भजन (Sab Kuch Badal De Baba Takdeer Na Badlana Lyrics)
सब कुछ बदल दे बाबा,
तकदीर ना बदलना,
तकदीर में तुम्ही हो,
तकदीर में ही रहना,
सबकुछ बदल दें बाबा,
तकदीर ना बदलना॥
तकदीर है मेरी जो,
दरबार तेरा पाया,
हरदम बनाए रखना,
तेरी कृपा का साया,
चौखट का दास हमको,
यूं ही बनाए रखना,
सबकुछ बदल दें बाबा,
तकदीर ना बदलना॥
तकदीर की बदौलत,
तुझसा मिला है साथी,
जीवन के दीप तुम हो,
उस दीप का मैं बाती,
भक्ति कि लो कन्हैया,
मन में जलाए रखना,
सबकुछ बदल दें बाबा,
तकदीर ना बदलना॥
तकदीर से मिली है,
ये बंदगी तुम्हारी,
कर दी है नाम तेरे,
ये जिंदगी हमारी,
बदले किशन जमाना,
पर तुम नहीं बदलना,
सबकुछ बदल दें बाबा,
तकदीर ना बदलना॥
सब कुछ बदल दे बाबा,
तकदीर ना बदलना,
तकदीर में तुम्ही हो,
तकदीर में ही रहना॥