मेरे राम मेरे हक में इतना जरूर करना - भजन (Mere Ram Mere Hak Me Itna Jaroor Karna Lyrics)

मेरे राम मेरे हक में इतना जरूर करना - भजन (Mere Ram Mere Hak Me Itna Jaroor Karna Lyrics)

मेरे राम मेरे हक में,
इतना जरूर करना,
जब तक रहूं मैं जिंदा,
खुद से ना दूर करना,
जब तक रहूं मैं जिंदा,
खुद से ना दूर करना।।

जब नाम लूं तुम्हारा,
सांसों में तुम समाना,
मेरे दिल की वादियों में,
अपना शहर बसाना,
रघुवर मेरे लहू में,
भक्ति का नूर भरना,
जब तक रहूं मैं जिंदा,
खुद से ना दूर करना।।

जब तक हो धड़कनों में,
कोई एक सांस बाकी,
तब तक बनाए रखना,
मुझ पर नजर कृपा की,
अंखियों के सामने से,
बस तुम ही तुम गुजरना,
जब तक रहूं मैं जिंदा,
खुद से ना दूर करना।।

हसरत है तेरे दम पे,
कुछ यूं गुजर बसर हो,
मुझ पर जहां के सारे,
दुख दर्द बेअसर हो,
उम्मीद दिल की कोई,
ना चूर चूर करना,
जब तक रहूं मैं जिंदा,
खुद से ना दूर करना।।

मेरे राम मेरे हक में,
इतना जरूर करना,
जब तक रहूं मैं जिंदा,
खुद से ना दूर करना,
जब तक रहूं मैं जिंदा,
खुद से ना दूर करना।।

Next Post Previous Post
Comments 💬
WhatsApp Channel  Join Now
Telegram Channel  Join Now