मांगा मैंने कतरा दिया है समन्दर - भजन (Manga Maine Katra Diya Hai Samandar Lyrics)

मांगा मैंने कतरा दिया है समन्दर - भजन (Manga Maine Katra Diya Hai Samandar Lyrics)

मांगा मैंने कतरा,
दिया है समन्दर,
बाबोसा मुझको तूने,
अपना बनाकर,
कृपा है ये तेरी,
ओ मेरे प्रभुवर,
चरणों में अपने रखना,
छुटे ना तेरा दर।।

जबसे हुई है,
पहचान तुमसे,
होने लगे पूरे,
अरमान तबसे,
तेरी कृपा का,
ही है ये असर,
चरणों में अपने रखना,
छुटे ना तेरा दर।।

दुखो से भरी थी,
ये मेरी जिन्दगी,
खुशहाल हो गई है,
कृपा से तेरी,
अब चिंता कोई,
ना कोई है फिकर,
चरणों में अपने रखना,
छुटे ना तेरा दर।।

जलवा जमीन से,
आसमाँ तलक है,
सबसे अलग ये,
तुम्हारी झलक है,
जीवन की राहों के,
तुम्ही हो रहबर,
चरणों में अपने रखना,
छुटे ना तेरा दर।।

छुटे जमाना चाहे,
ना छुटे तेरा साथ,
रहे मेरे सर पे ये,
सदा हीं तेरा हाथ,
जन्मों जनम करना,
एहसान दिलबर,
चरणों में अपने रखना,
छुटे ना तेरा दर।।

मांगा मैंने कतरा,
दिया है समन्दर,
बाबोसा मुझको तूने,
अपना बनाकर,
कृपा है ये तेरी,
ओ मेरे प्रभुवर,
चरणों में अपने रखना,
छुटे ना तेरा दर।।

Next Post Previous Post
Comments 💬
WhatsApp Channel  Join Now
Telegram Channel  Join Now