खाटू वाला आया - भजन (Khatu Wala Aaya Lyrics)

खाटू वाला आया - भजन (Khatu Wala Aaya Lyrics)

आया है आया,
खाटू वाला आया,
मुझे अपने गले लगाने,
रोती आँखों को हंसाने,
मेरी बिगड़ी बात बनाने,
हारे का साथ निभाने,
आया है आया,
खाटु वाला आया॥

डूबती मेरी नाव कन्हैया,
देख ना पाया,
देख ना पाया,
बन के खिवैया पार लगाने,
श्याम ही आया,
श्याम ही आया,
मुझको विश्वास दिलाने,
सोती हुई आस जगाने,
इस दुनिया को दिखलाने,
प्रेमी कि लाज बचाने,
आया है आया,
खाटु वाला आया॥

हँसते थे मुझ पर दुनिया वाले,
देते थे ताना,
देते थे ताना,
मेरे दिल के दर्द को मेरे,
श्याम ने जाना,
श्याम ने जाना,
काँटों को फूल बनाने,
दरदो को धूल बनाने,
करुणा का सिंधु लुटाने,
सूखी बगिया महकाने,
आया है आया,
खाटु वाला आया॥

आंसू तरुण के पोछ के बोला,
क्यूँ रोता है,
क्यूँ रोता है,
श्याम दीवाना श्याम कि छाया,
में सोता हैं,
में सोता हैं,
तेरे अश्कों का मोल चुकाने,
खोई पहचान दिलाने,
तेरी सारी फिकर मिटाने,
रिश्ता ये अमर बनाने,
आया है आया,
खाटु वाला आया॥

आया है आया,
खाटू वाला आया,
मुझे अपने गले लगाने,
रोती आँखों को हंसाने,
मेरी बिगड़ी बात बनाने,
हारे का साथ निभाने,
आया है आया,
खाटु वाला आया॥

Next Post Previous Post
Comments 💬
WhatsApp Channel  Join Now
Telegram Channel  Join Now