हम नैन बिछाए हैं, हे गणपति आ जाओ - भजन (Hum Nain Bichaye Hain Hey Ganpati Aa Jao Lyrics)

हम नैन बिछाए हैं, हे गणपति आ जाओ - भजन (Hum Nain Bichaye Hain Hey Ganpati Aa Jao Lyrics)

हम नैन बिछाए है,
हे गणपति आ जाओ ॥ 

गणपति तुम हो बड़े दयालु,
किरपा कर दो हे किरपालु,
हर सांस बुलाए है,
हे गणपति आ जाओ,
हम नैन बिछाए ,
हे गणपति आ जाओ ॥

पाप की गठरी सर पे भारी,
हम को है बस आस तुम्हारी,
बड़ा मन घबराए है,
हे गणपति आ जाओ,
हम नैन बिछाए है,
हे गणपति आ जाओ ॥

जग से हमने तोडा नाता,
गणपति तुमसे जोड़ा नाता,
तुझे नैना निहारे है,
हे गणपति आ जाओ,
हम नैन बिछाए हैं,
हे गणपति आ जाओ ॥

माथे पर सिंदूर है प्यारा,
पीताम्बर है तन पर धारा,
सब आस लगाए है,
हे गणपति आ जाओ,
हम नैन बिछाए हैं,
हे गणपति आ जाओ ॥

Next Post Previous Post
Comments 💬
WhatsApp Channel  Join Now
Telegram Channel  Join Now