भोले नाथ को चल के मनाएंगे: शिव - भजन (Bhole Nath Ko Chal Ke Manayenge Lyrics)

भोले नाथ को चल के मनाएंगे: शिव - भजन (Bhole Nath Ko Chal Ke Manayenge Lyrics)

चलो जी चलो जी चलो,
भोले नाथ को चल के मनाएंगे,
मनाएंगे,
चन्दन फूल और फल से,
पावन गंगा जल से,
चलो जी चलो जी चलो,
भोले नाथ को चल के मनाएंगे ॥

भस्मी से शिव का शृंगार हम करेंगे,
सजा के फूलो से,
दीदार हम करेंगे,
शिव की शरण में जायेंगे,
सुख का दान पायेंगे,
चलो जी चलो जी चलो,
भोले नाथ को चल के मनाएंगे ॥

सब देवों से अलग महादेव हैं हमारे,
अपनी जटाओ में गंगा जी को धारे,
जल से जब नहलाएंगे,
दुःख सब मिट जायेंगे,
चलो जी चलो जी चलो,
भोले नाथ को चल के मनाएंगे ॥

द्वार बेधड़क चल खुशियों से संवर ले,
छोड़ के सब चिंता लक्खा ध्यान कर ले,
बन के सवाली जायेगे,
खाली नहीं आएंगे,
चलो जी चलो जी चलो,
भोले नाथ को चल के मनाएंगे ॥

अन्य वीडियो

Previous Post
Comments 💬
WhatsApp Channel  Join Now
Telegram Channel  Join Now