सुख देने वाले दुख हरने वाले - भजन (Sukh Dene Wale Dukh Harne Wale Lyrics)
सुख देने वाले दुख हरने वाले,
ऐसे गणराय को सबका प्रनाम,
सर्वप्रथम पूजा जिसकी होती,
गन गणपति उनका नाम ॥
लम्बोदर पीतांबर मूसक सवारी,
ललाट पै कुममुम शोभित भारी,
विद्या के दाता ज्ञान भंडारी,
छण भर मे विध्न हरते सारी,
सुमरन करता है जो कोई,
सफल उसके सारे काम,
सुख देने वाले दुख हरने वाले,
ऐसे गणराय को सबका प्रनाम ॥
रिद्धि-सिद्धि के गणपति दाता,
जो घर घर मे खुशियों लाता,
धन वैभव सुख शांति पाता,
जो गणपतिआरती रोज गाता,
जो मन से भजले गणेश,
जग में होगा उसका नाम,
सुख देने वाले दुख हरने वाले,
ऐसे गणराय को सबका प्रनाम ॥