श्री राम प्यारे अंजनी दुलारे - भजन (Shree Ram Pyare Anjani Dulare Lyrics)

श्री राम प्यारे अंजनी दुलारे - भजन (Shree Ram Pyare Anjani Dulare Lyrics)

श्री राम प्यारे अंजनी दुलारे,
सबके सहारे जय महावीरा,
श्री राम के सब काज सवारे,
श्री राम के सब काज सवारे,
सबके सहारे जय महावीरा,
श्री राम प्यारें अंजनी दुलारे,
सबके सहारे जय महावीरा ॥ लंका पहुंचे सिया सुधि लाये,
सोने की लंका पल में जलाये,
चूड़ामणि जब राम को दिनी,
प्रभु ह्रदय से तुमको लगाए,
भक्तो को लगते हो तुम तो प्यारे,
भक्तो को लगते हो तुम तो प्यारे,
सबके सहारे जय महावीरा,
श्री राम प्यारें अंजनी दुलारे,
सबके सहारे जय महावीरा ॥

राम की भक्ति राम की पूजा,
राम बिना कोई काज ना दूजा,
तन सिंदूरी रंग रंग डाला,
भक्ति में कारज ये कर डाला,
राम राम बस राम पुकारे,
राम राम बस राम पुकारे,
सबके सहारे जय महावीरा,
श्री राम प्यारें अंजनी दुलारे,
सबके सहारे जय महावीरा ॥

राम सिया को ह्रदय में धारे,
चरण प्रभु के आप पखारे,
अजर अमर हो तुम महावीरा,
हर युग में तुम पार उतारे,
राम के नाम को सदा उचारे,
प्रभु के नाम को सदा उचारे,
सबके सहारे जय महावीरा,
श्री राम प्यारें अंजनी दुलारे,
सबके सहारे जय महावीरा ॥

श्री राम प्यारे अंजनी दुलारे,
सबके सहारे जय महावीरा,
श्री राम के सब काज सवारे,
श्री राम के सब काज सवारे,
सबके सहारे जय महावीरा,
श्री राम प्यारें अंजनी दुलारे,
सबके सहारे जय महावीरा ॥

Next Post Previous Post
Comments 💬
WhatsApp Channel  Join Now
Telegram Channel  Join Now