श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे - भजन (Shree Ram Ji Ka Mandir Banayenge Lyrics)

श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे - भजन (Shree Ram Ji Ka Mandir Banayenge Lyrics)

श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे,
मंदिर जब ये बन जायेगा,
कण कण सारा हर्षायेगा,
बच्चा बच्चा ये गायेगा,
सारी दुनिया में राम जी छाएंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे,
श्री राम जी का मंदिर बनायेंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे ॥ विश्वगुरु कहलाये ऐसा,
देश हमारा हो,
भारत की शक्ति का डंका,
दुनिया भर में हो,
गीता रामायण से सारी,
दुनिया गुंजित हो,
संस्कृति भारत की हर एक,
देश का सेहरा हो,
कलयुग में त्रेता लाएंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे,
श्री राम जी का मंदिर बनायेंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे ॥

सारे अवतारों की भूमि,
भारत माता है,
वीर महापुरुषों की जननी,
भाग्य विधाता है,
संघर्षों से गुज़री हुई ये,
राम कहानी है,
बरसों से तम्बू में बैठे,
दी कुर्बानी है,
‘जीवन’ योगी मोदी को,
फिर से लाएंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे,
श्री राम जी का मंदिर बनायेंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे ॥

श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे,
मंदिर जब ये बन जायेगा,
कण कण सारा हर्षायेगा,
बच्चा बच्चा ये गायेगा,
सारी दुनिया में राम जी छाएंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे,
श्री राम जी का मंदिर बनायेंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे ॥

Next Post Previous Post
Comments 💬
WhatsApp Channel  Join Now
Telegram Channel  Join Now