सारी दुनियां है दीवानी, राधा रानी आप की - भजन (Saari Duniya Hai Deewani Radha Rani Aap Ki Lyrics)

सारी दुनियां है दीवानी, राधा रानी आप की - भजन (Saari Duniya Hai Deewani Radha Rani Aap Ki Lyrics)

सारी दुनियां है दीवानी,
राधा रानी आप की,
कौन है! जिस पर नहीं है,
मेहरबानी आप की ।

सारी दुनियां है दीवानी,
राधा रानी आप की । सारा जहां है एक चमन और,
इस चमन के फूल हम,
इन सभी फूलो में श्यामा,
हम निशानी आप की ।

॥ कौन है! जिस पर नहीं है..॥

जैसे गंगा और यमुना की,
धारा बहती भूमि पर,
वैसे ही बहती है ममता,
राधा रानी आप की ।

॥ कौन है! जिस पर नहीं है..॥

तन भी तेरा मन भी तेरा,
मेरा क्या है लाड़ली,
तेरा तुझको सौंपती हूँ,
यह निशानी आप की।

॥ कौन है! जिस पर नहीं है..॥

उम्र भर गाती रहूँ मैं,
महिमा श्यामा आप की,
अपने चरणों में ही रखना,
मेहरबानी आप की ।

सारी दुनियां है दीवानी,
राधा रानी आप की,
कौन है! जिस पर नहीं है,
मेहरबानी आप की ।

सारी दुनियां है दीवानी,
राधा रानी आप की ।

अन्य वीडियो

LalGovindDas
Next Post Previous Post
Comments 💬
WhatsApp Channel  Join Now
Telegram Channel  Join Now