मुझे हर कोई तेरा लाल कहे - माता गीत (Mujhe Har Koi Tera Laal Kahe Lyrics)

मुझे हर कोई तेरा लाल कहे - माता गीत (Mujhe Har Koi Tera Laal Kahe Lyrics)

तेरे दर पे आना जाना मेरा हर पल लगा रहे
हाँ तेरे दर पे आना जाना मेरा हर पल लगा रहे
शेरोंवाली माँ मुझे हर कोई तेरा लाल कहे
ज्योतावाली माँ मुझे हर कोई तेरा लाल कहे
हो शेरोंवाली माँ मुझे हर कोई तेरा लाल कहे

तेरे दर की खुशबू माँ मुझे तेरे पास बुलाती है
कृपा करती माँ ऐसी चिंता ना कोई सताती है
हो तेरे दर की खुशबू माँ मुझे तेरे पास बुलाती है
कृपा करती माँ ऐसी चिंता ना कोई सताती है

तेरे होते हुए मेरी माँ लाल ना तेरा दुखड़ा सहे
तेरे होते हुए मेरी माँ लाल ना तेरा दुखड़ा सहे
शेरोंवाली माँ मुझे हर कोई तेरा लाल कहे
ज्योतावाली माँ मुझे हर कोई तेरा लाल कहे
हो शेरोंवाली माँ मुझे हर कोई तेरा लाल कहे

बिन तेरे मेरी मैया मेरी ज़िंदगी ये अधूरी है
तू ही मेरी मंज़िल है माँ तेरा साथ ज़रूरी है

मेरे सिर पर मेरी मैया हर पल तेरा हाथ रहे
मेरे सिर पर मेरी मैया हर पल तेरा हाथ रहे
शेरोंवाली माँ मुझे हर कोई तेरा लाल कहे
ज्योतावाली माँ मुझे हर कोई तेरा लाल कहे
हो शेरोंवाली माँ मुझे हर कोई तेरा लाल कहे

तू सबके दिल की सुनती है राहुल की भी सुन ले माँ
मुझको बना ले माँ तू अपना बस इतनी सी बात है माँ
तू सबके दिल की सुनती है राहुल की भी सुन ले माँ
मुझको बना ले माँ तू अपना बस इतनी सी बात है माँ

तेरे चरणों में रजत माँ सारी उम्र यूँ पड़ा रहे
तेरे चरणों में रजत माँ सारी उम्र यूँ पड़ा रहे
शेरोंवाली माँ मुझे हर कोई तेरा लाल कहे
ज्योतावाली माँ मुझे हर कोई तेरा लाल कहे
शेरोंवाली माँ मुझे हर कोई तेरा लाल कहे

Previous Post
Comments 💬
WhatsApp Channel  Join Now
Telegram Channel  Join Now