मेरी शेरावाली मां, बदलती तकदीरे - माता गीत (Meri Sherawali Maa Badalti Takdire Lyrics)

मेरी शेरावाली मां, बदलती तकदीरे - माता गीत (Meri Sherawali Maa Badalti Takdire Lyrics)

कभी जल्दी जल्दी,
कभी धीरे धीरे,
मेरी शेरावाली माँ,
बदलती तकदीरे ॥ कहते है कोई बदल ना पाता,
है हाथों की रेखा,
पर ये करिश्मा हमने माँ को,
रोज ही करते देखा,
तभी तो ये दुनियाँ,
दीवानी इसकी रे,
मेरी शेरावाली मां,
बदलती तकदीरे ॥

दीन दुखी लाखों ही आते,
मैया जी के द्वारे,
बारी बारी से मेरी मैया,
सबके काज संवारे,
यहाँ पर तो भरती,
झोलियाँ सब की रे,
मेरी शेरावाली मां,
बदलती तकदीरे ॥

अगर भरोसा सच्चा हो तो,
काम बने एक पल में,
देर उन्ही को लगती जिनके,
शंका रहती मन में,
कहे ‘सोनू’ रखो,
भावना सच्ची रे,
मेरी शेरावाली मां,
बदलती तकदीरे ॥

कभी जल्दी जल्दी,
कभी धीरे धीरे,
मेरी शेरावाली माँ,
बदलती तकदीरे ॥

Next Post Previous Post
Comments 💬
WhatsApp Channel  Join Now
Telegram Channel  Join Now