लल्ला की सुन के मै आयी यशोदा मैया देदो: बधाई भजन - भजन (Lalla Ki Sun Ke Mai Aayi Lyrics)
लल्ला की सुन के मै आयी,
यशोदा मैया देदो बधाई,
कान्हा की सुनके मै आयी,
यशोदा मैया देदो बधाई,
लाला जनम सुन आयी,
यशोदा मैया देदो बधाई ।
देदो बधाई मैया देदो बधाई,
लल्ला की सुन के मै आयी,
यशोदा मैया देदो बधाई ।
टीका भी लूँगी मैया,
बिंदियां भी लूँगी,
रेशम की लूँगी रजाई,
यशोदा मैया देदो बधाई ।
साड़ी भी लूँगी मैया,
लहँगा भी लूँगी,
धोती भी लूँगी मैया,
कुर्ता भी लूँगी,
पगडि की होगी चढ़ाई,
यशोदा मैया देदो बधाई ।
हरवा भी लूँगी मैया,
चुड़ि भी लूँगी,
कंगना पे होगी चढ़ाई,
यशोदा मैया देदो बधाई।
चन्द्र सखी भज,
बाल कृष्ण छवि,
नित नित जाऊँ बलिहारी,
यशोदा मैया देदो बधाई ।
लल्ला की सुन के मै आयी,
यशोदा मैया देदो बधाई,
कान्हा की सुनके मै आयी,
यशोदा मैया देदो बधाई,
लाला जनम सुन आयी,
यशोदा मैया देदो बधाई ।
अन्य वीडियो
Maithili Thakur
Bansuri