श्री रामाष्टकम्: कृतार्त देव वन्दनं - स्वामी परमहंस विरचित् (Sri Ramashtakam Kritart Dev Vandanam)

Sri Ramashtakam Kritart Dev Vandanam

श्री रामाष्टकम्: कृतार्त देव वन्दनं, स्वामी परमहंस ब्रह्मानन्द जी द्वारा रचित एक दिव्य अष्टक स्तोत्र है, जो भगवान् श्रीराम को समर्पित है। इसमें कुल आठ श्लोक हैं, जिनमें श्रीराम की महिमा, उनके दिव्य स्वरूप और उपासना का भावपूर्ण वर्णन मिलता है। अंतिम श्लोक में इस स्तोत्र के पाठ से प्राप्त होने वाले फल- जैसे संसारिक कष्टों और भय से मुक्ति का उल्लेख है।

श्री रामाष्टकम् - स्वामी परमहंस विरचित्

कृतार्तदेववन्दनं दिनेशवंशनन्दनम्।
सुशोभिभालचन्दनं नमामि राममीश्वरम् ॥१॥

मुनीन्द्रयज्ञकारकं शिलाविपत्तिहारकम्।
महाधनुर्विदारकं नमामि राममीश्वरम् ॥२॥

स्वतातवाक्यकारिणं तपोवने विहारिणम्।
करे सुचापधारिणं नमामि राममीश्वरम् ॥३॥ 

कुरङ्गमुक्तसायकं जटायुमोक्षदायकम्।
प्रविद्धकीशनायकं नमामि राममीश्वरम् ॥४॥

प्लवङ्गसङ्गसम्मतिं निबद्धनिम्नगापतिम्।
दशास्यवंशसङ्क्षतिं नमामि राममीश्वरम् ॥५॥

विदीनदेवहर्षणं कपीप्सितार्थवर्षणम्।
स्वबन्धुशोककर्षणं नमामि राममीश्वरम् ॥६॥

गतारिराज्यरक्षणं प्रजाजनार्तिभक्षणम्।
कृतास्तमोहलक्षणं नमामि राममीश्वरम् ॥७॥

हृताखिलाचलाभरं स्वधामनीतनागरम्।
जगत्तमोदिवाकरं नमामि राममीश्वरम् ॥८॥

इदं समाहितात्मना नरो रघूत्तमाष्टकम्।
पठन्निरन्तरं भयं भवोद्भवं न विन्दते ॥९॥

श्री रामाष्टकम्: कृतार्त देव वन्दनं के अन्य वीडियो

Shri Ram Ashtakam With Lyrics - Kritarthadev Vandanam

हिन्दी अर्थ

श्री रामाष्टकम् हिन्दी अर्थ सहित

कृतार्तदेववन्दनं दिनेशवंशनन्दनम्।
सुशोभिभालचन्दनं नमामि राममीश्वरम् ॥१॥

आर्त(दुःख) देवताओं ने जिनकी वन्दना की है, जो सूर्यवंश को आनन्दित करने वाले हैं तथा जिनके ललाट पर चन्दन सुशोभित है, उन परमेश्वर राम को मैं नमस्कार करता हूँ।

मुनीन्द्रयज्ञकारकं शिलाविपत्तिहारकम्।
महाधनुर्विदारकं नमामि राममीश्वरम् ॥२॥

जो मुनिराज विश्वामित्र का यज्ञ सम्पन्न कराने वाले, पाषाणरूपा अहल्या का कष्ट निवारण करने वाले तथा श्रीशंकर का महान् धनुष तोड़ने वाले हैं, उन परमेश्वर राम को मैं नमस्कार करता हूँ।

स्वतातवाक्यकारिणं तपोवने विहारिणम्।
करे सुचापधारिणं नमामि राममीश्वरम् ॥३॥ 

जो अपने पिता के वचनों का पालन करने वाले, तपोवन में विचरने वाले और हाथों में धनुष धारण करनेवाले हैं, उन परमेश्वर राम को मैं नमस्कार करता हूँ।

कुरङ्गमुक्तसायकं जटायुमोक्षदायकम्।
प्रविद्धकीशनायकं नमामि राममीश्वरम् ॥४॥

जिन्होंने मायामृग पर बाण छोड़ा था, जटायु को मोक्ष प्रदान किया था तथा कपिराजबाली को विद्ध किया था, उन परमेश्वर राम को मैं नमस्कार करता हूँ।

प्लवङ्गसङ्गसम्मतिं निबद्धनिम्नगापतिम्।
दशास्यवंशसङ्क्षतिं नमामि राममीश्वरम् ॥५॥

जिन्होंने वानरों के साथ मित्रता की, समुद्र का पुल बाँधा और रावण के वंश का विनाश किया, उन परमेश्वर राम को मैं नमस्कार करता हूँ।

विदीनदेवहर्षणं कपीप्सितार्थवर्षणम्।
स्वबन्धुशोककर्षणं नमामि राममीश्वरम् ॥६॥

जो अति दीन देवताओं को प्रसन्न करने वाले, वानरों की इच्छित कामनाओं को पूर्ण करने वाले और अपने बन्धुओं का शोक शान्त करने वाले हैं, उन परमेश्वर राम को मैं नमस्कार करता हूँ।

गतारिराज्यरक्षणं प्रजाजनार्तिभक्षणम्।
कृतास्तमोहलक्षणं नमामि राममीश्वरम् ॥७॥

जो शत्रुहीन (निष्कण्टक) राज्य के पालक, प्रजाजन की भीति के भक्षक और मोह की निवृत्ति करने वाले हैं, उन परमेश्वर राम को मैं नमस्कार करता हूं।

हृताखिलाचलाभरं स्वधामनीतनागरम्।
जगत्तमोदिवाकरं नमामि राममीश्वरम् ॥८॥

जिन्होंने सम्पूर्ण पृथ्वी का भार हरण किया है, जो सकल नगरनिवासियों को अपने धाम को ले गये तथा जो संसाररूप अन्धकार के लिये सूर्यरूप हैं, उन परमेश्वर राम को मैं नमस्कार करता हूँ।

इदं समाहितात्मना नरो रघूत्तमाष्टकम्।
पठन्निरन्तरं भयं भवोद्भवं न विन्दते ॥९॥

जो पुरुष इस रामाष्टक को एकाग्रचित्त से निरन्तर पढ़ता है, उसे संसारजनित भय की प्राप्ति नहीं होती।

Next Post Previous Post
Comments 💬
WhatsApp Channel  Join Now
Telegram Channel  Join Now