शनि देव के 10 नाम (Shani Dev Ke 10 Naam)
भगवान शनि देव, श्री सूर्य देव और छाया के पुत्र हैं। शनिदेव मनुष्यों के अच्छे कार्यों से प्रसन्न होते हैं और उसका अच्छा फल भी देते हैं। इसलिए इन्हें न्याय का देवता कहा जाता है, इनकी कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि बनी रहती है। निम्न श्लोक के द्वारा इन दस नामों के बारे में जानकारी मिलती है। इस श्लोक या दस नामों का जाप करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
  कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: 
कृष्णो रौद्रोन्तको यम:।
सौरि: शनैश्चरो मंद:
    
पिप्पलादेन संस्तुत:॥
शनि देव के 10 कल्याणकारी नाम
- कोणस्थ
 - पिंगल
 - बभ्रु
 - कृष्ण
 - रौद्रान्तक
 - यम
 - सौरि
 - शनैश्चर
 - मंद
 - पिप्पलाद
 
शनि देव के दस नामों का जप कब करना चाहिए?
शनिदेव की पूजा के लिए शनिवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है, इसलिए भक्तजन शनिदेव के दस नामों का जाप इस दिन किया जाता है। इसके अलावा प्रतिदिन नियमित रूप से भी इसका पाठ किया जा सकता है। इसके साथ ही शनि जयंती इनका जाप और पाठ अत्यंत उत्तम है।














